पूर्णिया, जनवरी 30 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। स्नातक सेमेस्टर 2 एवं सेमेस्टर 4 की प्रायोगिक परीक्षा 2025 का पारिश्रमिक भुगतान संबंधित महाविद्यालय को भेज दिया गया है। पूर्णिया विश्वविद्यालय के वित्त पदाधिकारी प्रोफेसर इस्तियाक अहमद ने बताया कि विश्वविद्यालय के द्वारा लंबित पड़े भुगतान से जुड़े कार्यों का तेजी से निष्पादन किया जा रहा है। इसके मद्देनजर ही स्नातक सेमेस्टर 2 एवं सेमेस्टर 4 की प्रायोगिक परीक्षा 2025 का पारिश्रमिक भुगतान कर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...