भागलपुर, मार्च 19 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय (टीएमबीयू) के कार्यरत शिक्षकों व कर्मियों का महंगाई भत्ता (डीए) और सेवानिवृत्त कर्मियों की महंगाई राहत (डीआर) का भुगतान अब तक लंबित है। इसे लेकर यूनिवर्सिटी डिपार्टमेंट टीचर्स एसोसिएशन (यूडीटीए) के सचिव डॉ. विवेक कुमार हिंद ने बिहार सरकार के वित्त विभाग के अपर मुख्य सचिव आनंद किशोर को पत्र लिखा है। पत्र में कहा गया है कि पिछले तीन सालों से यह मामला लंबित है। उन्होंने इस दिशा में जल्द आगे की प्रक्रिया पूरी कर भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.