बागपत, जनवरी 9 -- बागपत। किसानों को योजनाओं का लाभ सरलता से मिल सके इसके लिए सरकार ने किसानों की फार्मर रजिस्ट्री की योजना शुरू की है। योजना जिले में गति नहीं पकड़ पा रही है। समीक्षा के दौरान डीएम ने असंतोष जताया तो एडीएम ने तीनों तहसीलों के एसडीएम को नोटिस जारी कर लंबित पंजीकरणों के सत्यापन करने के निर्देश दिए है। इस संबंध में एडीएम वित्त एवं राजस्व विनीत कुमार उपाध्याय ने तीनों तहसीलों के एसडीएम को नोटिस जारी कर जिले में फार्मर रजिस्ट्री की स्थिति से अवगत कराया और निर्देशित किया लंबित डाटा के सत्यापन की प्रभावी कार्रवाई करेंगे। जल्द डाटा का सत्यापन कर आख्या उपलब्ध कराएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.