अररिया, मई 7 -- अररिया, संवाददाता अगर आपके वाहन का ट्रैफिक चालान लंबे समय से लंबित है और भारी जुर्माने के कारण आप उसका भुगतान नहीं कर पा रहे हैं, तो आपके लिए राहत भरी खबर है। बिहार सरकार के परिवहन विभाग द्वारा लागू 'एकमुश्त यातायात चालान निपटान योजना 2026 के तहत कल नौ मई 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में पुराने लंबित ई-चालानों का निष्पादन रियायती दरों पर किया जाएगा। अररिया जिला प्रशासन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार के संयुक्त तत्वावधान में यह राष्ट्रीय लोक अदालत व्यवहार न्यायालय परिसर, अररिया में आयोजित होगी। लोक अदालत सुबह 10:30 बजे से शुरू होगी, जहां वाहन स्वामी अपने लंबित ट्रैफिक चालानों का सरल, त्वरित एवं सुविधाजनक तरीके से निष्पादन करा सकेंगे। यह भी पढ़ें- ट्रैफिक ई-चालान जुर्माने पर 50 फीसदी मिलेगी छूट जानकारी के अनुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.