रांची, अगस्त 27 -- खूंटी, संवाददाता। समाहरणालय सभागार में जिला जल एवं स्वच्छता समिति के तहत उपायुक्त मो. जावेद हुसैन की अध्यक्षता में जिला स्तरीय परामर्श बैठक हुई। इसमें जलापूर्ति योजनाओं का समयबद्ध क्रियान्वयन, वर्षा जल संचयन, जल स्रोतों का स्थायित्व और ग्रामीण पेयजल योजनाओं के संचालन व रखरखाव पर चर्चा की गई। उपायुक्त ने एमवीएस और एसवीएस योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए पाइपलाइन और जलापूर्ति योजनाओं में आ रही बाधाओं को दूर कर निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- Ranchi News: योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समय पर पहुंचाएं : उपायुक्तजल संरक्षण उन्होंने सिन्दरी-पुरनानगर, गोविन्दर, जयपुर-बनई, कोइनारा और मनहातू सहित लंबित जलापूर्ति योजनाओं को जल्द पूरा करने पर जोर दिया। बैठक में जल संरक्षण के लिए कैच द रेन और वर्...