लातेहार, सितम्बर 22 -- लातेहार प्रतिनिधि। झारखंड विधानसभा परिसर में मंगलवार को गैर सरकारी संकल्प समिति की समीक्षात्मक बैठक सभापति सह लातेहार विधायक प्रकाश राम की अध्यक्षता में हुई। बैठक में विभिन्न गैर सरकारी संकल्पों और जनहित से जुड़े मामलों की विस्तृत समीक्षा की गई। इस संबंध में विधायक प्रतिनिधि गौरव दास ने जानकारी दी। बैठक के दौरान सभापति प्रकाश राम ने समिति के समक्ष लंबित मामलों की प्रगति की जानकारी संबंधित पदाधिकारियों से ली। उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि समिति के समक्ष उठाए गए गैर सरकारी संकल्प और जनहित के मामले सीधे आम जनता से जुड़े होते हैं। ऐसे मामलों के निष्पादन में किसी तरह की अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित कर लंबित मामलों का त्वरित निष्प...