रांची, जून 13 -- अड़की, प्रतिनिधि। उपायुक्त मो. जावेद हुसैन ने शनिवार को अड़की प्रखंड का दौरा कर प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित विकास योजनाओं की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, समयबद्ध निष्पादन और लाभुकों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर देते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने प्रधानमंत्री आवास योजना, अबुआ आवास योजना एवं बाबा साहेब अंबेडकर आवास योजना के तहत किस्त भुगतान, जियो टैगिंग और निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने लाभुकों को समय पर किस्त भुगतान सुनिश्चित करने तथा लंबित आवासों को शीघ्र पूर्ण कराने का निर्देश दिया। ब्लॉक कोऑर्डिनेटर के कार्यों पर असंतोष जताते हुए क्षेत्र में सक्रिय रहकर योजनाओं की नियमित निगरानी करने...