पिथौरागढ़, जुलाई 25 -- संतोष, पिथौरागढ़। डीएम आशीष कुमार भटगांई ने धारचूला विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न मोटर सड़कों के निर्माण, डामरीकरण व अनुरक्षण कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि सीमांत क्षेत्रों में सड़क संपर्क सुगम होना विकास, पर्यटन, सुरक्षा तथा स्थानीय नागरिकों की सुविधा की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बरसात के मौसम में भी यातायात बाधित न हो, इसके लिए संवेदनशील स्थलों की नियमित निगरानी करते हुए आवश्यक मरम्मत एवं रखरखाव के कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराए जाएं। बैठक में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने विभिन्न मोटर मार्गों की अद्यतन स्थिति, स्वीकृत योजनाओं व प्रस्तावित कार्यों की जानकारी प्रस्तुत की। यह भी पढ़ें- Champawat News: टनकपुर नगर क्षेत्र में पेयजल परियोजना के कार्य...