दरभंगा, फरवरी 15 -- दरभंगा। ग्रामीण विधायक ईश्वर मंडल ने शनिवार को सदर प्रखंड मुख्यालय में प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक का मुख्य उद्देश्य प्रखण्ड में चल रही सरकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करना और जन समस्याओं का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करना था। बैठक के दौरान विधायक ने शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचों से जुड़ी योजनाओं पर अधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आम जनता को सरकारी लाभ प्राप्त करने में कोई कठिनाई नहीं होनी चाहिए। सभी लंबित कार्यों को समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए। विधायक श्री मंडल ने कहा कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास एवं पारदर्शिता ही उनकी प्राथमिकता है। इसके लिए वे निरंतर प्रयासरत रहेंगे। बैठक में बीडीओ डॉ. रवि रंजन, सीओ रणधीर कुमार, आरओ विनीत चित्रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.