बरेली, मार्च 24 -- बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षकों के डीए, बोनस आदि लंबित चल रहे हैं। इस पर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला महामंत्री सुनील कुमार शर्मा ने सोमवार को लेखाधिकारी से मुलाकात की। लेखाधिकारी ने बताया कि बोनस कार्य पूर्ण हो चुका है। शीघ्र ही खाते में भेज दिया जाएगा। इसके अलावा डीए अवशेष पर कार्य जारी है। दो से तीन दिन के अंदर इसे भी हस्तांरित कर दिया जाएगा। बताया कि ग्रांट न होने के कारण उक्त अवशेष देयक का भुगतान नहीं हो पाया। सामूहिक अवशेष भुगतान के उपरांत उपलब्ध ग्रांट के आधार पर व्यक्तिगत अवशेष का भुगतान भी शीघ्र कर दिया जाएगा। चयन वेतनमान के संबंध में बताया कि यदि किसी प्रकरण में कोई समस्या है तो उसे कारण सहित वापस कर शेष प्रकरणों को यथाशीघ्र कराने का आश्वासन दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...