देवघर, अक्टूबर 4 -- देवघर, प्रतिनिधि। नगर निगम कार्यालय के सभागार में शनिवार को सहायक नगर आयुक्त रंजीत सिंह की अध्यक्षता में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) 2026 के तहत मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन की तैयारियों को लेकर बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजर के साथ समीक्षा बैठक की गई।

बैठक में चर्चा बैठक में निगम क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों पर दावे एवं आपत्तियों से संबंधित प्राप्त प्रपत्रों, उनके डिजिटाइजेशन, दस्तावेजों के सत्यापन, नोटिस एवं सुनवाई की स्थिति तथा लंबित मामलों की मतदान केंद्रवार समीक्षा की गई। सहायक नगर आयुक्त ने बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजर से प्रगति की जानकारी लेते हुए कम प्रगति वाले मतदान केंद्रों पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया।

निर्देश उन्होंने निर्देश दिया कि प्राप्त फॉर्म -6, फॉर्म ...