कोडरमा, मार्च 9 -- सतगावां, निज प्रतिनिधि। प्रखंड संसाधन केंद्र में सोमवार को प्रखंड शिक्षा कार्यक्रम पदाधिकारी (बीईपीओ) अशोक कुमार उपाध्याय की अध्यक्षता में मासिक गुरु गोष्ठी का आयोजन किया गया। बैठक में प्रखंड के प्राथमिक, मध्य, उच्च एवं उत्क्रमित विद्यालयों के प्रभारी प्रधानाध्यापकों ने भाग लिया। बीईपीओ अशोक कुमार उपाध्याय ने रिपोर्ट में पाई गई कमियों को रेखांकित करते हुए संबंधित प्रधानाध्यापकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन विद्यालयों में प्रगति धीमी है या कार्य लंबित हैं, उन्हें निर्धारित समय सीमा के भीतर हर हाल में पूरा किया जाए। उन्होंने समय पर डेटा अपलोड करने और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए नियमित निगरानी पर भी जोर दिया।बैठक में सीआरपीएफ संतोष कुमार, आरटी बजरंगी सिंह, सुजीत कुमार, ऑपरेटर अविनाश कुमार, कार...