लंबित काम का हिसाब नहीं दिया तो रुकेगा वेतन
छपरा, अगस्त 19 -- ई-शिक्षाकोष पर शिक्षकों के आवेदनों के निष्पादन में देरी पर डीईओ सख्त छपरा। ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर शिक्षकों के विभिन्न आवेदनों और परिवादों के लंबित रहने को जिला शिक्षा पदाधिकारी ने गंभीरता से लिया है। लंबित मामलों का समय पर निष्पादन नहीं होने पर संबंधित संचिका प्रभारी लिपिक और डाटा इंट्री ऑपरेटर का वेतन स्थगित रखने का निर्देश दिया गया है। विभागीय समीक्षा में सामने आया कि ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर शिक्षकों से संबंधित बड़ी संख्या में मामले लंबित हैं। इनमें मातृत्व अवकाश, चिकित्सावकाश, अर्जितावकाश, बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता, बकाया वेतन, योग्यता विस्तार, अनापत्ति प्रमाणपत्र, अनुभव प्रमाणपत्र, सेवान्त लाभ का बकाया भुगतान, मकान किराया भत्ता, दिव्यांग भत्ता, शहरी परिवहन भत्ता, ईपीएफ और एचआरएमएस सुधार समेत अन्य मामले शामिल हैं। रोजाना नए ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.