खगडि़या, जून 1 -- गोगरी। एक संवाददाता लंबित कांडो के निष्पादन में तेजी लाए। शराब तस्करों के खिलाफ लगातार छापेमारी कर कार्रवाई करे। कार्रवाई में सुस्ती बर्दाश्त नहीं होगी। यह बातें डीआईजी शैलेश कुमार सिन्हा ने सोमवार को गोगरी थाना के निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष को निर्देश देते हुए कही। वहीं उन्होंने थानाध्यक्ष को लगातार क्षेत्रो में पुलिस गश्ती कराने, फरार आरोपी की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने एवं फरार रहने की स्थिति में कुर्की जब्ती करने का निर्देश दिया। गोगरी थानाध्यक्ष अरबिंद कुमार को दस लंबित कांडो का जल्द निष्पादन करने एवं प्रत्येक माह कांडो का त्वरित गति से जांच कर निष्पादित करने का निर्देश दिया। कहा कि किसी भी शर्त पर निर्दोष व्यक्ति फंसे नही और दोषी बचे नही। लंबित कांडो का निष्पादन में तेजी लाते हुए थाना क्षेत्र की गतिविधि का लगातार म...