रांची, अप्रैल 4 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। अनगड़ा थाना परिसर में शनिवार को आयोजित अपराध गोष्ठी में सिल्ली डीएसपी अनुज उरांव ने थानेदारों को लंबित कांडों का समय पर निपटारा करने का सख्त निर्देश दिया। साथ ही अपराध नियंत्रण और नशा मुक्ति अभियान को प्रभावी ढंग से चलाने पर जोर दिया। डीएसपी ने कहा कि गैरकानूनी गतिविधियों पर नियंत्रण से ही क्षेत्र में विधि-व्यवस्था सुचारू बनी रहती है। उन्होंने वारंट के त्वरित निष्पादन, ई-साक्ष्य पर विशेष ध्यान देने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि सभी थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में नशा मुक्ति को लेकर जागरुकता अभियान चलाएंगे और अवैध शराब कारोबार के खिलाफ लगातार कार्रवाई करेंगे। उन्होंने आम जनता के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर करने को भी कहा। अपराध गोष्ठी में अनगड़ा...