छपरा, मार्च 25 -- तरैया, एक संवाददाता। अपराध नियंत्रण व लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन को लेकर मशरक अंचल के पुलिस निरीक्षक इंद्रदेव महतो ने बुधवार को तरैया थाना का निरीक्षण किया। उन्होंने थाना में दर्ज विभिन्न कांडों की गहन समीक्षा की। इंस्पेक्टर ने थाना के सिरिस्ता तथा केस डायरियों का अवलोकन करते हुए अनुसंधानकर्ताओं को लंबित कांडों का समय सीमा के भीतर निष्पादन सुनिश्चित करने का सख्त निर्देश दिया। उन्होंने शराबबंदी कानून के उल्लंघन, लूट समेत अन्य गंभीर मामलों में फरार अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान तेज करने को कहा। साथ ही, जिन मामलों में न्यायालय द्वारा वारंट या कुर्की-जब्ती का आदेश निर्गत है, उनमें त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।इंस्पेक्टर ने कहा कि लंबित कांडों के बोझ को कम करने के उद्देश्य से इस प्रकार ...