मधुबनी, अप्रैल 23 -- भरत प्रसाद लौकही। फुलपरास के डीएसपी अमित कुमार गुरुवार को लौकही थाना में पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक किया। मौके पर उन्होंने थाना में दर्ज विभिन्न कांडों की जानकारी लेते हुए सम्बंधित अनुसंधान कत्र्ताओं को आवश्यक निर्देश दिए। लौकही थानाध्यक्ष गौरव कुमार द्वारा गांजा तस्करों के विरुद्ध की गई कार्रवाई की भी उन्होंने प्रशंसा किए। इसके अलावा थानाध्यक्ष को नियमित रूप से दिन एवं रात्रि में गश्ती जारी रखने का निर्देश दिए। उन्होंने कोर्ट द्वारा निर्गत वारंट और कुर्की जब्ती वारंट को तामिल करने का निर्देश दिए। बतादें कि मौके पर थाना के सभी पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...