लोहरदगा, जून 10 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा जिले में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने को ले बुधवार को पुलिस कप्तान सादिक अनवर रिजवी ने जिले के सभी वरीय पुलिस अधिकारियों, थाना प्रभारियों और विभिन्न शाखाओं के अधिकारियों के साथ अपराध की समीक्षा बैठक की। बैठक में अपराध नियंत्रण, लंबित कांडों के निष्पादन, सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध, पोक्सो से संबंधित मामले, मुहर्रम, नशा उन्मूलन को ले चर्चा की गई। बैठक में एसपी ने सभी थाना प्रभारियों से उनके-अपने क्षेत्रों में घटित आपराधिक घटनाओं की विस्तार से समीक्षा की और स्पष्ट निर्देश दिया कि लंबित कांडों, गैर-जमानती वारंट, कुर्की तथा शिकायतों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। यह भी पढ़ें- मासिक अपराध गोष्ठी में अपराध नियंत्रण व लंबित मामलों की हुई समीक्षा उन्होंने कहा कि पुलिस की सक्रियता और सतर्कता...