गया, सितम्बर 1 -- राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर गया जिला परिवहन विभाग ने लंबित यातायात ई-चालानों के निपटारे की प्रक्रिया मंगलवार से शुरू कर दी है। आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक पुराने मामलों का निपटारा कराने के उद्देश्य से जिला परिवहन कार्यालय में 1 सितंबर से 12 सितंबर तक विशेष व्यवस्था के तहत चालानों का सत्यापन किया जाएगा। वाहन मालिक अपने लंबित चालान की जानकारी प्राप्त कर उसमें मौजूद त्रुटियों और अन्य समस्याओं का समाधान करा सकेंगे। बिहार परिवहन विभाग की ओर से लागू एकमुश्त यातायात चालान निपटान योजना के तहत पात्र वाहन मालिकों को बड़ी राहत दी जा रही है। यह भी पढ़ें- Siwan News राष्ट्रीय लोक अदालत 12 को, पुराने ट्रैफिक मामलों का समझौते से निपटारा योजना के तहत 31 मार्च 2026 तक के ऐसे ई-चालान, जो 90 दिन...