बोकारो, दिसम्बर 24 -- बोकारो, प्रतिनिधि। मंगलवार को डीडीसी शताब्दी मजूमदार ने सावित्रीबाई फूले किशोरी समृद्धि योजना के क्रियान्वयन को लेकर सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के साथ ऑनलाइन समीक्षा बैठक की। मौके पर डीईओ जगरनाथ लोहरा, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी डॉ सुमन गुप्ता उपस्थित थे। डीडीसी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि योजना के तहत जितने भी लंबित आवेदन हैं, उनकी प्रतिदिन जांच कर सीडीपीओ स्तर से अविलंब स्वीकृति की जाए, ताकि पात्र बालिकाओं को समय पर लाभ मिल सके। समीक्षा में बताया गया कि पीएफएमएस भुगतान प्रक्रिया के दौरान कई मामलों में बालिकाओं का बैंक खाता बंद पाया गया है अथवा खाताधारक व लाभुक के नाम में अंतर है। ऐसे सभी मामलों की सूची संबंधित सीडीपीओ को उपलब्ध कराई गई है। डीडीसी ने निर्देश दिया कि सूची की गहन जांच के बाद ही आवेदन स्वीकृत करें और...