गाज़ियाबाद, मार्च 13 -- गाजियाबाद। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना में लंबित आवेदनों का बैंक जल्द निस्तारण करें। यह निर्देश सीडीओ ने बैंकों को दिए है। सीडीओ अभिनव गोपाल ने जिले के बैंकों को 25 मार्च तक मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना में लंबित आवेदनों का निस्तारण करने के निर्देश दिए है। वहीं, एलडीएम बुद्ध राम यादव ने बताया कि जिले में योजना को लेकर दो हजार लोगों को लोन देने का लक्ष्य रखा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...