औरंगाबाद, दिसम्बर 5 -- औरंगाबाद कलेक्ट्रेट के योजना भवन स्थित सभा कक्ष में शुक्रवार को समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता डीएम श्रीकांत शास्त्री ने की। बैठक की शुरुआत उत्तर कोयल नहर जलाशय परियोजना अंतर्गत भूमि रैयतीकरण एवं अधिग्रहण कार्यों की समीक्षा से हुई। जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक में लोक शिकायत निवारण अधिनियम अंतर्गत लंबित परिवादों की समीक्षा की गई। पाया गया कि सीपीग्राम्स पर 36, ई-डैशबोर्ड पर 253 तथा जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम से संबंधित 77 आवेदन लंबित हैं। आरटीपीएस सेवाओं आवासीय, जाति, आय, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र की समीक्षा की गई। जन्म प्रमाण पत्र निर्गत करने की प्रक्रिया को विशेष प्राथमिकता देते हुए उन्होंने जिला सांख्यिकी पदाधिकारी एवं बीडीओ को लंबित ऑफलाइन आवेदनों का शीघ्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.