लंबित आवासों को कराएं पूर्ण: डीडीसी
गिरडीह, जून 3 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह डीडीसी स्मृता कुमारी ने मंगलवार को प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण और मनरेगा की समीक्षा बैठक की। जिसमें प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत स्वीकृत आवासों की प्रगति, निर्माण की वर्तमान स्थिति, लाभुकों को मिलनेवाली सुविधाओं एवं योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की विस्तृत समीक्षा की। निर्देश दिया कि पात्र लाभुकों को योजनाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित की जाए तथा लंबित आवासों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराएं। मनरेगा में उन्होंने चल रही विकास योजनाओं, श्रमिकों को उपलब्ध रोजगार, मानव दिवस सृजन तथा योजनाओं की गुणवत्ता पर विशेष जोर दिया। अधिकारियों को निर्देशित किया कि योजनाओं का नियमित अनुश्रवण करें तथा कार्यों में पारदर्शिता एवं गुणवत्ता बनाए रखें। यह भी पढ़ें- समीक्षा: हर हाल में योजना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.