सीतामढ़ी, फरवरी 12 -- शिवहर। मासिक अपराध समीक्षा बैठक बुधवार को कलेक्ट्रेट के मीटिंग हॉल में एसपी शुभांक मिश्रा की अध्यक्षता में हुई। जिसमें थाना बार अपराधिक कांडों की समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में एसपी ने लंबित आपराधिक कांडों का निष्पादन शीघ्र करने एवं प्रभावी गश्ती अभियान चलने का निर्देश जिले के सभी थानाध्यक्षों को दिया। उन्होंने अपराधिक गतिविधियों पर रोक के लिए पुलिस अधिकारियों को और मुस्तादी से काम करने, खासकर बीते कुछ दिनों में जिले में गृहभेदन की घटनाओं में हुई वृद्धि को लेकर उसे पर रोक के लिए विशेष प्रयास करने का निर्देश दिया। जिले में बेहतर पुलिसिंग एवं जन संवाद कर लोगों की समस्याओं का समाधान करने का निर्देश भी पुलिस अधिकारियों को दिया। साथ ही न्यायालय द्वारा निर्गत वारंटो का निष्पादन निर्धारित समय सीमा के अंदर करने का निर्दे...