छपरा, मई 13 -- फोटो:14 बुधवार को जेपी विवि परिसर में अपनी मांगों को लेकर धरना देते संबद्ध डिग्री महाविद्यालय शिक्षक कर्मचारी महासंघ के सदस्य गण छपरा, एक संवाददाता। बिहार राज्य संबद्ध डिग्री महाविद्यालय शिक्षक कर्मचारी महासंघ के बैनर तले जयप्रकाश विश्वविद्यालय इकाई द्वारा विश्वविद्यालय परिसर में एक दिवसीय धरना दिया गया। धरना में विश्वविद्यालय क्षेत्र के विभिन्न अनुदानित डिग्री महाविद्यालयों के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी शामिल हुए और अपनी लंबित मांगों को जोरदार ढंग से उठाया।

धरने की अध्यक्षता कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. पी एनपी पटेल ने की। वक्ताओं ने कहा कि सत्र 2008-11 का लंबित अनुदान एवं शिक्षकों-कर्मचारियों के बकाया पारिश्रमिक का अब तक भुगतान नहीं होना चिंताजनक है। महासंघ ने सरकार एवं विश्वविद्यालय प्रशासन से अविलंब राशि जारी कर भुग...