लंबित अंकपत्र के लिए वीसी को सौंपा ज्ञापन
मुजफ्फरपुर, जुलाई 16 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरएबीयू में कई छात्रों ने लंबित अंकपत्र के लिए कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय को बुधवार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में छात्रों ने कहा है कि हजारों छात्र-छात्राओं का परिणाम और अंकपत्र समय पर नहीं मिलने से उनका शैक्षणिक भविष्य प्रभावित हो रहा है। समय पर परिणाम नहीं आने से विद्यार्थी उच्च शिक्षा में नामांकन, बी.एड., एलएलबी, पीजी, पीएचडी सहित अन्य पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने से वंचित हो रहे हैं। एसएससी, बीपीएससी, यूपीएससी, यूजीसी-नेट, बैंकिंग, रेलवे एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के आवेदन में भी उन्हें परेशानी होती है। कई छात्रों की नौकरी एवं साक्षात्कार की प्रक्रिया भी प्रभावित हो रही है। यह भी पढ़ें- छात्रों के आवेदनों की जांच कर करें अग्रसारित : वीसी मौके पर दीपांकर गिरी, प्रशांत गौतम, प्रभा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.