बागपत, अगस्त 2 -- बागपत। बडौत क्षेत्र के कई गांवों में लंपी स्किन डिजीज (एलएसडी) की दस्तक से पशुपालकों की चिंता बढ़ गई है। जिसके चलते पशुपालन विभाग ने एडवाइजरी जारी कर सतर्कता बरतने के निर्देश दिए है। अधिकारियों के अनुसार तीन दिनों भीतर 20 से अधिक पशु लंपी से ग्रसित मिल चुके है। सीवीओ डा. अरविंद त्रिपाठी ने बताया कि लंपी गंभीर वायरल रोग है। इसमें तेज बुखार, कमजोरी और दूध उत्पादन में अचानक कमी के बाद दो-तीन दिन में शरीर पर बड़ी-बड़ी गांठें पड़ने लगती हैं। संक्रमण बढ़ने पर सूजन, घाव, सांस लेने में परेशानी और वजन कम होने जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। गाभिन पशुओं में गर्भपात व दुधारू पशुओं में दूध उत्पादन में कमी भी हो सकती है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार रोग का प्रसार काटने वाले कीड़ों के जरिए होता है। गर्म व नमी के मौसम में संक्रमण बढ़ सकता है। विभा...