लंपी त्वचा रोग को लेकर जिले में टीकाकरण और जागरूकता अभियान तेज
मुंगेर, अक्टूबर 7 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। जिले में पशुओं को लंपी त्वचा रोग से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने टीकाकरण और जागरूकता अभियान शुरू करने का निर्देश दिया है। जिला पशुपालन पदाधिकारी ने पांच अक्टूबर को आदेश जारी कर सभी प्रखंडों में टीकाकरण कार्य के साथ पशुपालकों के बीच जागरूकता शिविर आयोजित करने और रोग की लगातार निगरानी करने का निर्देश दिया है। अभियान के सफल संचालन के लिए नगर निगम सहित सभी प्रखंडों में नोडल और सहायक नोडल पदाधिकारियों की भी प्रतिनियुक्ति की गई है। पशु चिकित्सालय के क्षेत्रों में रोग की विशेष और सतत निगरानी रखने को कहा गया है। इसके अलावा पशु बाजार, पशु हाट, गौशाला तथा पशुओं के आवागमन वाले प्रमुख स्थलों पर विशेष नजर रखने का निर्देश दिया गया है। यह भी पढ़ें- Gangapar News: लंपी के खतरे के बीच सैदाबाद में टीकाकरण किसी प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.