बुलंदशहर, जून 16 -- बुलंदशहर। जनपद में मौसम के मिजाज में लगातार उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। मंगलवार सुबह की शुरुआत हालांकि तेज और तीखी धूप के साथ हुई, जिससे लोग झुलसाने वाली गर्मी की आशंका से परेशान दिखे, लेकिन कुछ ही देर बाद आसमान में बादलों ने डेरा डाल लिया। बादलों की आवाजाही के बीच हुई हल्की बूँदाबाँदी ने मौसम का रुख बदल दिया और लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिली। बूँदाबाँदी और हवाओं के चलते जिले का अधिकतम तापमान गिरकर 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।भले ही मंगलवार को बूँदाबाँदी से राहत मिली हो, लेकिन मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि यह राहत ज्यादा समय तक रहेगी। आने वाले दिनों में मौसम में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। आगामी 24 घंटों के भीतर आसमान साफ होने के साथ ह...