बेगुसराय, जनवरी 25 -- बेगूसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बाल रंगमंच आर्ट एंड कल्चरल सोसाइटी के तत्वावधान में जिले के बाल कलाकारों एवं युवा कलाकारों के लिए विशेष 21 दिवसीय नाट्य प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण के माध्यम से बच्चों को अभिनय, मंचीय उपस्थिति, शारीरिक अभिव्यक्ति और संवेदनशीलता की बारीकियों से रूबरू कराया जा रहा है। यह नाट्य प्रशिक्षण कार्यक्रम बिहट मध्य विद्यालय के प्रांगण में संचालित हो रहा है। प्रशिक्षण के दौरान बच्चों के साथ नाटक के विभिन्न अभ्यास, रिहर्सल और रचनात्मक गतिविधियां कराई जा रही हैं, जिससे उनकी कल्पनाशीलता और आत्मविश्वास में निरंतर वृद्धि देखी जा रही है। आयोजकों के अनुसार यह प्रशिक्षण कार्यक्रम आगामी 2 फरवरी तक चलेगा, जिसका समापन एक भव्य नाट्य प्रस्तुति के साथ किया जाएगा। समापन अवसर पर प्रशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.