मुजफ्फरपुर, जून 22 -- बोचहां। थाना क्षेत्र के धर्मपुर वार्ड-2 निवासी अल्का कुमारी से साइबर शातिरों ने 1.30 लाख की ठगी कर ली। शातिरों ने लंदन से पार्सल भेजने का झांसा देकर महिला से ठगी की है। अल्का कुमारी सोमवार की शाम थाना पहुंची। पुलिस ने साइबर थाना में आवेदन देने को कहा है।  महिला ने बताया कि उनके पति जिस ऑनलाइन कंपनी से जुड़े थे, उसके मालिक ने पति के निधन पर गरीबी को देखते हुए लंदन से एक पार्सल भेजने की बात कही। लंदन से मुंबई एयरपोर्ट तक पार्सल आने के बाद एक व्यक्ति ने खुद को कुरियर वाला बताकर मोबाइल नंबर से कॉल की। यह भी पढ़ें- लंदन से पार्सल भेजने के नाम पर 1.30 लाख की ठगी पहले होटल खर्च के नाम पर पैसे मांगे। 21 जून की सुबह 10 बजे पीड़िता ने 30,000 रुपये ऑनलाइन पेमेंट कर दिया। पेमेंट कुंदन कुमार के नाम पर गया। उसी दिन दोपहर तीन बजे ठ...