रांची, अक्टूबर 26 -- रांची, विशेष संवाददाता। छठ महापर्व के दूसरे दिन रविवार को बिहार कनेक्ट यूके समूह की ओर से लंदन के हाउंसले स्थित ब्रह्मर्षि मिशन आश्रम में 18 महिला व 2 पुरुष छठ व्रती ने विधि विधान के साथ छठ पूजा का करना अनुष्ठान पूरा किया। कड़ाके की ठंड में व्रतियों ने मिलकर मिट्टी का नया चूल्हा तैयार किया। इस चूल्हे में लकड़ी जलाकर पीतल के बर्तन में चावल और गुड़ की खीर बनाई गई। साथ ही, गेंहू के आटे की रोटी बनाई गई। सभी व्रतियों ने मिलकर पवित्र दीप जलाकर खीर और रोटी का भोग छठी मईया को लगाया, विधि विधान सहित पूजा-अर्चना की। मौके पर छठी मईया के गीतों से सभी भक्तिमय हो गए। पूजा-अर्चना के बाद सभी 20 व्रतियों ने श्रद्धा के साथ पवित्र खरना प्रसाद ग्रहण किया और इसके बाद 36 घंटे निर्जला शुरू हुआ। ब्रह्मर्षि मंदिर में छठ पूजा को देखने के लिए क...