रांची, जनवरी 10 -- रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो झारखंड की स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर 22 जनवरी 2026 को लंदन में एक विशेष राज्य स्वागत समारोह (स्पेशल स्टेट रिस्पेशन) का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम झारखंड की वैश्विक पहचान को सशक्त करने, प्रवासी झारखंडी प्रतिभाओं के योगदान को सम्मानित करने और मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की विरासत को वर्तमान पीढ़ी से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल होगा। यह विशेष राज्य स्वागत समारोह झारखंड की वैश्विक सहभागिता, ज्ञान आधारित विकास और समावेशी दृष्टिकोण को रेखांकित करेगा तथा राज्य को अंतरराष्ट्रीय मंच पर एक सशक्त और संभावनाओं से भरपूर भागीदार के रूप में प्रस्तुत करेगा। यह स्वागत समारोह झारखंड की बौद्धिक, सांस्कृतिक और मानवीय पूंजी के अंतरराष्ट्रीय विस्तार का प्रतीक बनेगा। कार्यक्रम में यूनाइटेड ...