नई दिल्ली, जुलाई 17 -- इंडिया वर्सेस इंग्लैंड तीन मैच की वनडे सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला 19 जुलाई को लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेला जाना है। रोहित शर्मा के फैंस के लिए यह एक भावुक पल हो सकता है क्योंकि रिपोर्ट्स हैं कि हिटमैन का नीली जर्सी में यह आखिरी मुकाबला हो सकता है। हालांकि ना तो अभी तक रोहित शर्मा की तरफ से और ना ही चयनकर्ता और टीम मैनेजमेंट की तरफ से इस मुद्दे पर कोई बयान आया है। मगर इन अटकलों को तेजी तब मिली जब पता चला कि रोहित शर्मा के माता पिता लंदन पहुंच गए हैं। आमतौर पर रोहित के पेरेंट्स मैदान पर उनका मैच देखने के लिए नहीं आते हैं। यह भी पढ़ें- गंभीर-अगरकर की वर्ल्ड कप 2027 स्कीम से क्यों बाहर हुए रोहित शर्मा? CREX की रिपोर्ट के अनुसार रोहित शर्मा के माता-पिता रिटायरमेंट की अफवाहों के बीच पहले ही लंदन पहुंच चुके है...