लंदन की संसद में गूंजेगा गया का नाम, डॉ. राघवेंद्र कुमार राकेश होंगे सम्मानित
गया, अप्रैल 9 -- गया जिले के फतेहपुर प्रखंड के प्रख्यात होमियोपैथी चिकित्सक डॉ. राघवेंद्र कुमार राकेश को लंदन स्थित ब्रिटिश संसद में आयोजित 'होलिस्टिक मेडिसिन कॉन्फ्रेंस 2026' में भाग लेने का आमंत्रण मिला है। 10 अप्रैल को होने वाले इस सम्मेलन में दुनियाभर के स्वास्थ्य विशेषज्ञ और सांसद शामिल होंगे। होम्योपैथी व समग्र चिकित्सा के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए उन्हें सम्मानित भी किया जाएगा। इस उपलब्धि से गया सहित पूरे बिहार का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन होगा और चिकित्सा जगत में खुशी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.