रुडकी, फरवरी 7 -- लंढौरा, संवाददाता। शनिवार को लंढौरा नगर पंचायत बोर्ड सदस्यों और कर्मचारियों ने स्वच्छता अभियान को सफल बनाने की शपथ ली। कॉलेज के छात्रों और कर्मचारियों ने रैली निकाल कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। लंढौरा नगर पंचायत कार्यालय परिसर में स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान नगर पंचायत बोर्ड सदस्यों, कर्मचारियों और कॉलेज के छात्रों ने स्वच्छता अभियान को सफल बनाने की शपथ ली। नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ. मोहम्मद नसीम ने कहा कि हम सबका दायित्व है कि स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के लिए हर संभव प्रयास करे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.