रुडकी, मार्च 6 -- लंढौरा। मदरसा इमदादुल इस्लाम मस्जिद में मौलाना नवाब अली ने रमजान के तीसरे जुमे की नमाज अदा कराई। नमाज अदा कराने से पहले मौलाना ने खिताब फरमाते हुए कहा कि रमजान के पाक महीने में कुरआन पैंगबर मोहम्मद पर नाजिल हुआ था। उन्होंने तफसील से कुरआन की फजीलत और रोजे अहमियत बताई। मौलाना ने फरमाया कि हिंदुस्तान ऐसा गुलदस्ता है जहां पर हर रंग का फूल खिलता है। कहा कि हर हिंदुस्तानी आपस में भाई है इसलिए हर किसी को एक दूसरे की भावना को ध्यान में रख कर आपसी भाईचारा पहले से ज्यादा मजबूत बनाने पर जोर देना चाहिए। नमाज के बाद देश में खुशहाली और दुनिया में अमन चैन कायम होने के लिए दुआ मांगी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.