रुडकी, अप्रैल 2 -- लंढौरा, संवाददाता। लंढौरा में गुरुवार को लाइन पर काम करते समय हाईटेंशन लाइन का करंट लगने से दो कर्मचारी झुलस गए। घायलों को रुड़की निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बुधवार की रात में मंगलौर मार्ग पर ट्रक की टक्कर लगने से विद्युत पोल टूट गया था। इससे विधुत सप्लाई बाधित हो गई थी। गुरुवार को ठेकेदार के अंडर में काम करने वाले कर्मचारी टूट कर गिरे पोल की जगह दूसरा पोल लगाने का कार्य कर रहे थे। पोल को गड्ढे में डालते समय आरसीसी पोल अचानक ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से टकरा गया। हादसे में विधुत पोल पकड़े सुमित और अवनीश करंट की चपेट में आकर झुलस गए। दोनो को करंट की चपेट में आता देख अन्य कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...