रुडकी, मार्च 20 -- लंढौरा में रमजान के अलविदा जुमे की नमाज अदा करने के बाद रोजेदारों ने मुल्क और दुनिया मे अमन चैन की दुआ मांगी। लंढौरा में अलविदा जुमे की नमाज जमीअत उलेमा ए हिंद के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मुफ्ती रियासत अली ने पढ़ाई। नमाज अदा कराने से पहले मुफ्ती ने कहा कि खाड़ी देशों में चल रही जंग से दुनिया भर में गैस, तेल की किल्लत घराने का संकट खड़ा हो गया है। जिससे मंहगाई बढ़ने के आसार भी नजर आ रहे है। मुफ्ती ने कहा कि ईद उल फितर पर हम सबका फर्ज है कि आपसी भाईचारा पहले से ज्यादा मजबूत बनाए। मौके पर मुल्क के लिए खुशहाली और दुनिया मे अमन चैन की दुआ मांगी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...