लंढौरा घर के बाहर से बाइक चोरी
रुडकी, जून 27 -- लंढौरा, संवाददाता। लंढौरा के मोहल्ला पठान में घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी हो गई है। आठ दिन पहले भी दो बाइक चोरी हो गई थी। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दे दी है। लंढौरा के मोहल्ला पठान चौक निवासी समीर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार देर शाम को उसने अपनी बाइक घर के बाहर खड़ी कर घर मे गया था। कुछ देर बाद जब वह बाहर आया तो बाइक गायब मिली। 16 जून को लंढौरा निवासी अदनान के घर के बाहर से बाइक चोरी हो गई थी। इससे पहले लक्सर क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर निवासी कपिल लंढौरा में कुछ काम से आया था। इसी दौरान दुकान के बाहर से उसकी बाइक चोरी कर ली गई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.