नई दिल्ली, अक्टूबर 24 -- वीकेंड पर कुछ स्पेशल बनाना है और सबको खिलाना है तो शेफ स्पेशल ये पालक अंडा करी बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। अंडे का प्रोटीन, पालक का आयरन और साथ ही बेहतरीन स्वाद। शेफ रणवीर बरार ने स्पेशल रेसिपी शेयर की है। जिसे लंच में खाकर मन खुश हो जाएगा। तो बस नोट कर लें कम समय और कम मेहनत में बन जाने वाली लहसुनी टेस्ट वाली पालक अंडा करी।पालक अंडा करी बनाने की सामग्री पालक, पानी जरूरत के मुताबिक, नमक स्वादानुसार, 3 चम्मच देसी घी, दो तेजपत्ता,1 चम्मच लहसुन-अदरक का पेस्ट, दही का मिक्सचर, दो हरी मिर्च, पालक का पेस्ट, आधा कप दही, दो चम्मच धनिया पाउडर, आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक चौथाई चम्मच जीरा पाउडर, आधा से एक चम्मच तेल, 7-8 उबले हुए अंडे, 4-5 लहसुन, सूखी कश्मीरी लाल मिर्च।पालक अंडा करी बनाने की रेसिपीसबसे पहले पालक की दो बंच को ले...