नई दिल्ली, अक्टूबर 3 -- गांव की सब्जियां सिंपल होती हैं लेकिन स्वाद में महंगी सब्जियों को भी फेल कर देती हैं। मट्ठे वाले आलू एक देसी सब्जी है जिसे गांव की दावतों में जरूरी बनाया जाता है। यूपी में खूब शौक से खाई जाने वाली इस सब्जी को बनाना काफी आसान है। सिर्फ आलू और मट्ठे से बनने वाली ये सब्जी काफी टेस्टी लगती है। यहां हम सिंपल तरीके से बनने वाली मट्ठे वाले आलू की सब्जी बनाने का तरीका बता रहे हैं सीखिए। मट्ठे वाले आलू बनाने की सामग्रीमसाले के लिए- -धनिया पाउडर -लाल मिर्च पाउडर -जीरा पाउडर -हल्दी पाउडर ग्रेवी के लिए: -तेल -जीरा -राई (सरसों के दाने) -मेथी दाना -साबुत धनिया -साबुत लाल मिर्च (गोल वाली) -तेजपत्ता -उबले और मोटे तौर पर मैश किए हुए आलू -पानी, ज़रूरत के अनुसार -मट्ठा (छाछ) -स्वादानुसार नमक -ताजा हरा धनिया यह भी पढ़ें- बिना ज्यादा म...