लंगूरों से डरकर छत से गिरी महिला, हालत गंभीर
बस्ती, जुलाई 1 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। छत पर कपड़े उतारने गई एक महिला पर लंगूरों के झुंड ने हमला कर दिया। घबराहट में जान बचाने के प्रयास में महिला छत से नीचे गिर गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों और ग्रामीणों ने उसे तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर है। हरदी गांव निवासी 35 वर्षीय माला देवी पत्नी रामजीत मंगलवार शाम घर की छत पर कपड़े उतारने गई थीं। काम पूरा कर वापस लौटते समय अचानक लंगूरों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। हमले से घबराई माला देवी सीढ़ियों से उतरने के बजाय संतुलन खो बैठीं और छत से नीचे गिर गईं। हादसे में उनके सिर, कमर और पैर में गंभीर चोटें आईं। महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और लंगूरों को खदेड़ने के बाद घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.