रुद्रपुर, दिसम्बर 30 -- नानकमत्ता। गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी की बैठक में लंगर व्यवस्था को और बेहतर बनाने पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही आगामी वर्ष आयोजित होने वाले दीपावली मेले में पार्किंग व्यवस्था कमेटी द्वारा ही किए जाने पर सहमति बनी। मंगलवार को हुई बैठक में महासचिव अमरजीत सिंह ने दीपावली मेले के आय-व्यय का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। बैठक में आवश्यक विकास कार्यों के साथ-साथ संगत के लिए बेहतर रिहाइश और लंगर व्यवस्था पर भी विचार-विमर्श हुआ। बैठक की अध्यक्षता कमेटी के अध्यक्ष जोगिंदर सिंह और संचालन महासचिव अमरजीत सिंह ने किया। इस दौरान सचिव हरभजन सिंह, उपाध्यक्ष कमलेश कौर सहित निर्मल सिंह, सुखवंत सिंह पन्नू, प्रतिपाल सिंह, हंसपाल सिंह, गुरवंत सिंह, प्रकाश सिंह, देवेंद्र सिंह, चरणजीत सिंह, जरनैल सिंह, गुरदयाल सिंह समेत अन्य सदस्य एवं नामित...