रांची, मार्च 30 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। डोरंडा के मनीटोला फिरदौस नगर स्थित खानकाह मजहरिया मुनअमिया में सोमवार को मजलिस व लंगर-ए-गौसुल आजम का आयोजन किया गया। हजरत मौलाना सैयद अलकमा शिबली कादरी के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में गौसुल आजम की शिक्षाओं और जीवन पर प्रकाश डाला गया। मौजूद अकीदतमंदों के बीच लंगर का वितरण (तकसीम) किया गया। कार्यक्रम में सैयद अबू हेजाजी, सैयद अबू जरा हम्मादी, सैयद जैन कादरी, सैयद जिदान कादरी, शाहीद खान, मो कमरू, मो फैजी, मो रियाज कादरी, मौलवी इकबाल अतारी, रियाज कादरी, आलम कादरी समेत अन्य लोग मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...