लातेहार, मार्च 10 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह के चमरडीहा- लंका सड़क निर्माण कार्य के कलवर्ट, पुलिया का निर्माण करीब एक सप्ताह से बन्द है। तेज गति से कार्य नही होने से ग्रामीणों में रोष देखा जा रहा है। कई ग्रामीणों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि करीब दो महीने पहले सड़क उखाड़ कर छोड़ दिया गया है, लेकिन उसका निर्माण कार्यअब तक शुरू नही किया जा सका है। सड़क पर बिखरे मेटल से वाहनों का संतुलन बिगड़ जा रहा है। जिससे लोग गिर कर चोटिल भी हो रहे हैं। पैदल चलना मुश्किल हो गया है। वहीं कलवर्ट पुलिया का निर्माण भी धीमी गति से हो रहा है। धीमी सड़क निर्माण कार्य ग्रामीणों के लिए एक तरह से मुसीबत बन गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.