वाराणसी, जनवरी 14 -- वाराणसी। लंका पुलिस ने मंगलवार रात डाफी के पास से डीसीएम में लदे 14 गोवंश के साथ दो पशु तस्कर को गिरफ्तार किया। लंका इंस्पेक्टर राजकुमार शर्मा ने बताया कि पकड़े गए तस्कर गाजियाबाद के आरके पुरम कालोनी निवासी अशोक गुप्ता और बिहार के कैमूर के चांद थाना क्षेत्र के नवडीहा खुर्द निवासी प्रभु यादव हैं। अशोक मूल रूप से प्रयागराज के हंडिया थाना क्षेत्र के चकजीवन डीह का निवासी है। दोनों ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि इन गायों को कैमूर के चैनपुर थाना क्षेत्र के नरसिंहपुर निवासी विमलेश यादव सहारनपुर से मंगवाकर वध के लिए बेचने के लिए बिहार भेजवाता है। पुलिस ने तीनों पर केस दर्ज किया है। पशु तस्करों ने पुलिस को बताया कि इन गोवंश को सहारनपुर से इलाहाबाद होते हुए मिर्जापुर के रास्ते चुनार पहुंचे। वहां से हाइवे से वाराणसी होते हुए बि...