हल्द्वानी, अप्रैल 9 -- हल्द्वानी, संवाददाता। पुनर्नवा महिला समिति की ओर से पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच, हीरानगर में आयोजित महिला रामलीला के आठवे दिन लंका दहन एवं राम सेतु निर्माण का मंचन किया गया। लीला का शुभारंभ मुख्य अतिथि गोपाल पाल, मनोज पाठक, नरेंद्र तोलिया और मदन सिंह बिष्ट सहित संस्था के पदाधिकारियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मंचन के दौरान 'रघुवर की अंगूठी को लाया हूं मैं' प्रसंग ने विशेष रूप से दर्शकों का मन मोह लिया। अक्षय कुमार के रूप में अलका टंडन, मेघनाथ के रूप में सुमन, मंदोदरी के रूप में सोना तिवारी, सुग्रीव के रूप में भावना, समुद्र के रूप में सौम्या गोस्वामी, जामवंत के रूप में रंजना जोशी, बाल हनुमान के रूप में निवेदिता, बाल अंगद के रूप में कनिका तिवारी और त्रिजटा के रूप में नीता गुप्ता ने सराहनीय प्रस्तुति दी। राक्षस सेन...