वाराणसी, मई 26 -- वाराणसी। लंका क्षेत्र की भोगाबीर कॉलोनी में बिजली आपूर्ति की बेहतरी के लिए सोमवार को 250 केवीए का नया ट्रांसफार्मर लगा। पुराने ट्रांसफार्मर से कुछ भार को हटाकर नए ट्रांसफार्मर पर शिफ्ट किया गया। इस बदलाव से ओवरलोडिंग की समस्या दूर होगी और लगभग डेढ़ सौ उपभोक्ताओं को निर्बाध आपूर्ति मिलेगी। अधीक्षण अभियंता दिलीप कुमार ने बताया कि कई स्थानों पर नए ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं। उन पर लोड बांटने का काम जारी है। यह भी पढ़ें- पूर्वी गुमटी पीएसएस में लगा अतिरिक्त पावर ट्रांसफार्मर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...