दरभंगा, फरवरी 20 -- बेनीपुर। बस और टेंपो की सीधी टक्कर में बहेड़ा थाना क्षेत्र के रढ़ियाम गांव निवासी गंगा साफी की मौत की खबर मिलते ही गांव में मातमी सन्नाटा छा गया। तीन बच्चों की मां मृतक की पत्नी राजकुमारी देवी को खबर मिलते ही अचेत हो गई। घर पर सभी परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के परिवार के सदस्यों ने बताया कि गंगा अपने बड़े भाई सुरेश साफी की बेटी की शादी में भाग लेने गुरुवार को गांव आ रहा था। ऑटो से रढ़ियाम आने के दौरान बेनीपुर से दरभंगा जा रही बस की ठोकर इतनी जोरदार थी कि उसमें सवार गंगा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। शादी की उमंग मातमी सन्नाटे में बदल गया। ग्रामीण पीड़ित परिवार को ढांढस बांधने में जुटे रहे। पंचायत समिति सदस्य रामकुमार राम ने प्रशासन से मृतक के परिवार को सहायता दिलाने की मांग की। शव घर पहुंचते ही खैंसा गांव में मचा को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.